33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में “हर घर तिरंगा” अभियान का आगाज़, तीन चरणों में चलेगा कार्यक्रम

1 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत की गई है। यह राष्ट्रव्यापी पहल 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में चलेगी। इस अभियान का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है, ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना का विकास हो सके और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

इस वर्ष अभियान की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है। यह अभियान तीन चरणों में संपन्न होगा:

प्रथम चरण: 2 से 8 अगस्त 2025

द्वितीय चरण: 9 से 12 अगस्त 2025

तृतीय चरण: 13 से 15 अगस्त 2025

कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। यह पहल सरकारी भवनों, स्कूलों और आम नागरिकों के घरों तक फैलेगी।

यह अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह को जनभागीदारी से जोड़ने और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

पहले प्यार, फिर भरोसा… होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ ऐसा, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

admin

दोस्त संग मिलकर बेटे ने की जमीन की डील, मां ने बताया धोखाधड़ी का खेल; फर्जी इकरारनामा और पावर ऑफ अटॉर्नी का आरोप

admin

कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद मरीज के पैर में स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर

admin

Leave a Comment