September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“टी संवर्ग के स्कूलों में व्याख्याताओं की स्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त, 12 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट”

शिक्षा विभाग ने राज्य भर के शासकीय विद्यालयों में व्याख्याताओं की स्थिति को लेकर सक्रियता दिखाई है। इस सिलसिले में डीपीआई (लोक शिक्षण संचालनालय) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (जेडी) को पत्र जारी करते हुए 31 जुलाई 2025 की स्थिति में स्कूलों में कार्यरत व्याख्याताओं की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

जारी निर्देश के अनुसार, टी संवर्ग के अंतर्गत संचालित शालाओं में विषयवार व्याख्याताओं की संख्या, उनकी वर्तमान पोस्टिंग, और रिक्त पदों की पूरी जानकारी मांगी गई है। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियोजन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी विभागीय नीति निर्धारण और आगामी शिक्षक नियुक्तियों की प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होगी। इसके अलावा, इससे उन स्कूलों की पहचान भी हो सकेगी जहां विषय विशेषज्ञों की कमी है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है।

पत्र में यह निर्देश भी दिया गया है कि मांगी गई जानकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर, यानी 12 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से भेजी जाए। किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Related posts

गजेन्द्र यादव का बड़ा ऐलान — छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती से शिक्षा में आएगा नया बदलाव

admin

सावन में यात्रियों को राहत: बाबाधाम स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे

admin

“ई-संवर्ग प्राचार्यों की पदस्थापना प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग हुआ सक्रिय, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलों से मांगी रिपोर्ट

admin

Leave a Comment