28.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सीएम और डिप्टी सीएम पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला, सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच तेज

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पेज संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक इंस्टाग्राम वीडियो और उसके कमेंट बॉक्स में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। पुलिस अब पोस्ट और कमेंट करने वाले लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! अब गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी

admin

तेलंगाना में 18 साल की महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 47 और नक्सली भी समर्पण की तैयारी में

admin

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगा PG कोर्स का दायरा: अब छात्रों को राज्य में ही मिलेगी उच्च शिक्षा का मौका

admin

Leave a Comment