September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बोरी में मिली युवती की लाश: पहचान अब तक अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर, 25 अगस्त 2025। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के शिवटीकरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने बोरी में बंद एक महिला का शव देखा। सुबह-सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होगी। उसके कपड़े और शारीरिक बनावट से यह भी अनुमान लगाया गया कि संभवतः वह शहरी पृष्ठभूमि से हो सकती है। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान करने के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग उसके शरीर पर बने टैटू हैं। यही टैटू जांच में मददगार साबित हो सकते हैं। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों की भी पड़ताल कर रही है ताकि जल्द से जल्द महिला की पहचान की जा सके।

इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा फैला दिया है। स्थानीय लोग इसे जघन्य अपराध मानते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारण और समय का खुलासा हो सके।

Related posts

फर्जी आधार कार्ड से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश, रायपुर एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार

admin

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा: स्मारिका विमोचन, सिम्स ऑडिटोरियम में कड़ी सुरक्षा, रात यहीं गुजारेंगे

admin

नक्सलियों ने शांति वार्ता को दी हरी झंडी, अस्थायी संघर्ष विराम का ऐलान

admin

Leave a Comment