October 30, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नौकरी का सपना दिखाकर युवती को बनाया बंधक, म्यांमार में साइबर ठगी का खुलासा

कोरबा की एक युवती विदेश में अच्छी नौकरी और हर महीने 30 हजार थाई बात वेतन मिलने के लालच में साइबर ठगों के जाल में फंस गई। फेसबुक पर बैंकॉक में नौकरी का विज्ञापन देखकर उसने संपर्क किया था। इसके बाद उसे बेंगलुरु बुलाकर फ्लाइट से थाईलैंड ले जाया गया और फिर म्यांमार पहुंचा दिया गया।

पीड़िता के मुताबिक, म्यांमार पहुंचते ही उसका पासपोर्ट छीन लिया गया और उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। साथ ही फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनवाकर भारतीय लोगों से ऑनलाइन ठगी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कराई गई।

किसी तरह भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन की मदद से युवती सुरक्षित भारत लौटी। कोरबा पहुंचकर उसने दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली 35 वर्षीय स्नेहा भथलाल बडोले को गिरफ्तार किया है।

Related posts

पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी फरार, शहरभर में सर्च ऑपरेशन तेज

admin

छत्तीसगढ़ सरकार का दो साल का रिपोर्ट कार्ड: विकास, सुशासन और नक्सलमुक्त प्रदेश की दिशा में तेज़ कदम

admin

नवरात्रि के पहले दिन साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर!

admin

Leave a Comment