November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गोरा-गौरी विसर्जन के दौरान दो गांवों में बवाल, 10 बाइक जलकर राख; 7 युवकों पर कार्रवाई

बिलासपुर के गोढ़ी गांव में गोरा-गौरी विसर्जन के दौरान भीड़ के बीच से गुजर रही बाइक की टक्कर से एक बच्ची घायल हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। युवक ने अपने गांव उड़गन में फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने युवक की बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते करीब 10 बाइक जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर 7 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

Related posts

हाई‑टेक तोहफा: अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, शुरू करेंगे फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का ट्रांज़िट कैंपस

admin

स्वच्छता संगम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

admin

जनगणना 2027 की कमान पिंगुआ के हाथों: ACS मनोज पिंगुआ बने नोडल अफसर, केंद्र-राज्य के बीच बनेंगे सेतु

admin

Leave a Comment