42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
देश विदेश

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर बड़ा हमला: 10 घंटे में दो धमाके, 6 बोगियां पटरी से उतरीं; 12 यात्री घायल

क्वेटा (पाकिस्तान) — बलूचिस्तान एक बार फिर धमाकों से दहल गया। यहाँ चल रही जाफर एक्सप्रेस पर बीते 10 घंटे में दो बार बम धमाके हुए। दूसरे धमाके में ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं और हादसे में कम से कम 12 यात्री घायल हो गए।

घटना कैसे हुई?

जाफर एक्सप्रेस क्वेटा की ओर जा रही थी।

पहला धमाका सुबह स्पिज़ेंड इलाके में हुआ, जिससे ट्रेन थोड़ी देर रुकी लेकिन नुकसान ज्यादा नहीं हुआ।

करीब 10 घंटे बाद उसी जगह से ट्रेन गुजर रही थी, तभी दूसरा धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि ट्रेन की 6 बोगियां पटरियों से उतर गईं और एक बोगी पलट गई।

घायल यात्रियों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पहले भी रहा है निशाने पर

जाफर एक्सप्रेस इस साल मार्च 2025 में भी बड़ी वारदात का शिकार हुई थी। उस समय बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकी और अलगाववादी घटनाओं का केंद्र रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने रेल नेटवर्क की निगरानी बढ़ाई थी, लेकिन लगातार हो रहे हमले प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना स्थल को पुलिस और सुरक्षा बलों ने घेर लिया है।विस्फोटक किस तरह लगाया गया था, इसकी जांच की जा रही है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related posts

नेपाल में उबाल: पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, ओली ने छोड़ी कुर्सी; राष्ट्रपति पर भी इस्तीफे का दबाव

admin

हमास-इज़रायल संघर्ष के बीच शांति की नई उम्मीद, ट्रंप ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

admin

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: 18 दिनों में छठी हत्या, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दुकानदार को बनाया गया निशाना

admin

Leave a Comment