September 5, 2026
The Defence
खेलदेश विदेश

बुमराह की घातक गेंदबाजी से SA 159 पर ढेर; भारत दूसरी पारी में 122 रन पीछे

कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज सुबह 9:30 बजे शुरू होगा । मैच की शुरुआत भारत के लिए गेंदबाज़ी मोर्चे पर शानदार रही। जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 14 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।

साउथ अफ्रीका की ओर से कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। एडन मार्करम ने 31 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया, जबकि रयान रिकेल्टन ने 23, वियान मुल्डर ने 24 और काइल वेरीने ने 16 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में बड़ा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर मार्को यानसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को संभाला और स्टंप्स तक टीम को बिना और नुकसान के 37 रन तक पहुंचाया। राहुल 13 और सुंदर 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 122 रन पीछे है और दूसरे दिन की शुरुआत में राहुल–सुंदर की साझेदारी टीम की उम्मीदों का केंद्र होगी।

Related posts

IPL 2025: 17 मई से फिर शुरू, 6 वेन्यू पर मुकाबले, फाइनल 3 जून को

admin

घने कोहरे में बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान का इंजन बैगेज कंटेनर से टकराया

admin

“2025 में पीएम मोदी का चीन दौरा: SCO सम्मेलन में भारत की अहम भागीदारी”

admin

Leave a Comment