July 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

पहलगाम हमले का काला जाल उजागर: आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया गया

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के पीछे छुपे आतंकवाद के जाल का एक और खुलासा हुआ है। 22 अप्रैल 2025 को हुए भयंकर आतंकवादी हमले में शामिल आतंकियों के मददगार मोहम्मद यूसुफ कटारिया (26) को कुलगाम जिले से गिरफ्तार किया गया। कटारिया आतंकियों को शरण देने, उनके आने-जाने की व्यवस्था और अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल था।

इससे पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया था, जिन्होंने आतंकियों को शरण दी थी। अदालत ने आरोपियों की हिरासत 45 दिन बढ़ा दी है। जांच में फोरेंसिक, डीएनए और मोबाइल डेटा रिपोर्ट्स की मदद ली जा रही है।

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में पाकिस्तान समर्थित ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या की थी। ऑपरेशन महादेव के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जिनके पास पाकिस्तानी पहचान पत्र, बायोमेट्रिक डेटा और कराची निर्मित चॉकलेट्स बरामद हुए थे।

इस गिरफ्तारी से सुरक्षाबलों के आतंकवादियों के समर्थन नेटवर्क को तोड़ने के प्रयासों में नई सफलता मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे की जांच से आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

Related posts

राम मंदिर परिसर में नमाज की कोशिश, सुरक्षा में सेंध की आशंका; 3 संदिग्ध हिरासत में, एजेंसियां अलर्ट

admin

“विकास की असली तस्वीर उजागर करता रवि भगत का पोस्ट”

admin

“देवरिया विधायक को ऑनलाइन धमकी, सीएम योगी का भी जिक्र; जांच एजेंसियां अलर्ट”

admin

Leave a Comment