September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी रेड: रायपुर में संजय रहेजा, बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रायपुर में कारोबारी संजय रहेजा के घर और कार्यालयों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। इसी के साथ बिलासपुर में सूर्यकांत तिवारी के करीबी बताए जा रहे सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर भी एक साथ रेड डाली गई।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम दो गाड़ियों में पहुंची और सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने संजय रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप से जुड़े वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और संदिग्ध दस्तावेजों की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के संभावित मामलों से जुड़ी है।

छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यह छत्तीसगढ़ में चल रही बड़ी जांच का हिस्सा है, जिसमें पहले भी कई कारोबारी और अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी ठिकानों पर छापेमारी की संभावना है।

Related posts

मोबाइल चोरी से खुला बड़ा ठगी नेटवर्क: हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के खाते से 2.26 लाख की निकासी, आरोपी गिरफ्तार

admin

रायपुर में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 135 लोगों पर कार्रवाई

admin

सुकमा कैंप में सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या: मध्य प्रदेश निवासी निलेश कुमार ने सर्विस राइफल से दी जान”

admin

Leave a Comment