September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक पर विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, न्याय के लिए युवती पहुंची कलेक्टर कार्यालय

कवर्धा, 30 सितंबर 2025 — जिले में तैनात एक पुलिस आरक्षक पर गंभीर आरोप लगने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश मिश्रा पर एक युवती ने विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले उससे शादी का वादा किया, जिससे वह उस पर भरोसा करने लगी। आरोपी ने इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में उसने विवाह से मुकर गया। लगातार धोखा और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती सोमवार को सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के सामने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई।

युवती ने बताया कि उसने कई बार पुलिस थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी एक प्रभावशाली पुलिसकर्मी होने के कारण उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उसने कलेक्टर से सीधे मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। युवती ने भावुक होकर कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह इच्छा मृत्यु की अनुमति चाहती है।

इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को भी विचलित कर दिया और मामला प्रशासनिक गलियारों में गूंज उठा।

 

Related posts

ईरान का एयरस्पेस बंद, रायपुर के यात्री अधर में न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट मुंबई लौटी; कारोबारी परिवार कई घंटे से इंतजार में

admin

पति ने चरित्र शंका में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, 24 घंटे में गिरफ्तार

admin

राजस्व मंत्री का सख्त एक्शन: किसान की शिकायत पर 1 घंटे में पटवारी सस्पेंड करने के आदेश

admin

Leave a Comment