July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

HSRP नहीं लगाई तो होगी सख्त कार्रवाई: दशहरा के बाद घर बैठे मिलेगा ₹3000 तक का चालान, तैयारी शुरू करें

वाहन मालिकों के लिए अब लापरवाही महंगी पड़ सकती है। ट्रैफिक विभाग ने साफ कर दिया है कि दशहरा के बाद बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों पर अब कोई ढील नहीं दी जाएगी। जो वाहन मालिक अब तक यह प्लेट नहीं लगवा पाए हैं, उन्हें अब सतर्क होना होगा, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने पर ₹3000 तक का ई-चालान सीधे घर भेजा जाएगा।

सरकार ने सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए HSRP अनिवार्य कर दी है। यह प्लेट न केवल वाहन की पहचान को मजबूत बनाती है, बल्कि चोरी रोकने और ट्रैफिक प्रबंधन में भी मदद करती है। ट्रैफिक विभाग अब स्मार्ट कैमरा सिस्टम और डिजिटल सर्विलांस के जरिए बिना HSRP वाले वाहनों की पहचान करेगा और ऑटोमेटिक चालान जारी करेगा।

HSRP में एक विशेष कोड और होलोग्राम होता है, जो वाहन की यूनिक पहचान सुनिश्चित करता है। कई वाहन मालिक अब भी पुरानी प्लेटों के साथ चल रहे हैं, लेकिन अब उनके लिए यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन के बाद कड़ी निगरानी शुरू की जाएगी। अधिकारी कह रहे हैं,

“लोगों को पर्याप्त समय दिया गया है। अब बिना HSRP गाड़ी चलाना नियम तोड़ने के समान माना जाएगा। सभी वाहन मालिक जल्द से जल्द प्लेट लगवाएं।”

 

Related posts

प्रकाशोत्सव पर भिलाई में निकली भव्य पालकी यात्रा, स्वच्छता-सेवा और भाईचारे का दिया संदेश

admin

शादी से लौट रहे परिवार के बैग पर चोरों का हाथ साफ, टिटलागढ़ पैसेंजर में 2.74 लाख के जेवर पार

admin

सीएम विष्णुदेव साय पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

admin

Leave a Comment