April 18, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में कल होगा बौद्धिक विमर्श: डॉ. राम माधव रखेंगे विचार ‘द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया’ पर, मुख्यमंत्री साय भी होंगे मौजूद

रायपुर में 3 अक्टूबर को एक विशेष बौद्धिक विमर्श का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक, चिंतक और लेखक डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का केंद्र बिंदु उनकी नवीन पुस्तक ‘द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया’ रहेगी, जिसमें उन्होंने 21वीं सदी की वैश्विक राजनीति, शक्ति संतुलन और भारत की उभरती भूमिका पर गहन विश्लेषण किया है।

कार्यक्रम में पुस्तक के विभिन्न अध्यायों और विचारों पर विमर्श होगा, साथ ही इस पर चर्चा की जाएगी कि बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत किस प्रकार नई विश्व व्यवस्था का नेतृत्व कर सकता है।

इस आयोजन का संयुक्त संचालन साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद और छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। विमर्श का उद्देश्य युवाओं, बुद्धिजीवियों और नीति-निर्माताओं को भारत की वैश्विक दृष्टि और रणनीतिक सोच से जोड़ना है।

कार्यक्रम का आयोजन 3 अक्टूबर शाम 4 बजे, कन्वेंशन हॉल, नया सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार अपूर्व मिश्र विशेष वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

यह विमर्श न केवल भारत की वर्तमान भूमिका पर प्रकाश डालेगा, बल्कि भविष्य की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों की दिशा में भी विचार प्रस्तुत करेगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग बनी तैयार, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

admin

“छत्तीसगढ़ की बेटी बनी इंसानी सौदे का शिकार: रोजगार के नाम पर बेची गई, यूपी में जबरन शादी और गैंगरेप”

admin

“नई गाइडलाइन दरों से महंगी हुई जमीन-रजिस्ट्री, रायपुर-कोरबा में प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा बदलाव”

admin

Leave a Comment