36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अग्रसेन महाविद्यालय में महिला दिवस पर वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर सेमिनार आयोजित

रायपुर यह दिन हमें महिलाओं के अद्भुत योगदान और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। जैसा कहा गया है कि नारी कभी कमजोर नहीं होती, बस उसका संघर्ष अलग होता है। महिला दिवस के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रिया राव ने समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उसके विरुद्ध बने अधिकारों नियमों के बारे में छात्रों को बताया साथ ही कहा कि महिलाओं को राजनैतिक सामाजिक और आर्थिक रूप से ही सशक्त नहीं होना है आज के अनुसार डिजिटल अरेस्ट,सोशल हरासमेंट,वर्चुअल असॉल्ट की जानकारी और उससे बचने के तरीके का ज्ञान होना जरूरी है। इस आयोजन महाविद्यालय के निर्देशक डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं होती वह खुद में स्वावलंबीऔर सशक्त होती है वह संसार की सृजनकर्ता कहलाती है उन्हें सुरक्षा देना समाज की जिम्मेदारी है।दूसरी प्रमुख वक्ता के रूप में आई इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने जीवंत अनुभव को छात्रों में साझा किया बताया कि महिलाएं किस किस प्रकार से अत्याचार का शिकार होती है काम काजी महिलाओं के साथ कार्यक्षेत्र में होने वाले अत्याचार के बारे में जानकारी दी और आज के समय में हो रहे साइबर क्राइम,डार्क वेव जैसे क्राइम के बारे में बताया साथ जरूरी अधिनियम और एक्ट के बारे में बताया।महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि सशक्त नारी से सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

संगोष्ठी के अंत में समाज में अलग अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ हेमलता बोरकर , पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षा यादव, समाजकार्य के लिए मिथिला अग्रवाल,और वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में नीलिमा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक देविका परमार ने किया और कार्यक्रम प्रभारी समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मो रफीक खान ने रहे।इस अवसर पर सभी महिला स्टाफ को फूल बूके देकर सम्मानित किया गया।संगोष्ठी में प्राचार्य सहित अन्य विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक उपस्थित रहे

Related posts

रक्षाबंधन की डोर ने बांधी खुशियां: 581 गुमशुदा बच्चे लौटे घर, बहनों ने पुलिस को बांधी राखी

admin

नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मचारी कार में सोया, ट्रैफिक जाम से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने निकाला बाहर

admin

बस्तर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने पादरी की पिटाई कर गांव छोड़ने को कहा

admin

Leave a Comment