25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड कर दिया, जिसके बाद उम्मीदवार अब आसानी से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा में करीब 40 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने लॉग इन कर अपने परिणाम की जांच की। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी, जिसके माध्यम से वे पोर्टल में लॉग इन कर सकते हैं।

आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी वेबसाइट पर जारी की है। इससे अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि चयन की न्यूनतम योग्यता कितनी रही और वे किस स्थिति में हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने से उम्मीदवारों में खुशी की लहर है। अब अगला चरण दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा का होगा। आयोग ने उम्मीदवारों से समय पर सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई देरी न हो।

Related posts

छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर चर्चा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि की मुलाकात

admin

छुट्टी के दिन भी न्याय की ढाल” सिविल जज भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थी को हाईकोर्ट ने दिलाया एडमिट-कार्ड

admin

CG शराब घोटाला: 59 नए आरोपी जुड़े, कुल 82 हुए

admin

Leave a Comment