September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगा PG कोर्स का दायरा: अब छात्रों को राज्य में ही मिलेगी उच्च शिक्षा का मौका

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल के तहत स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में स्नातकोत्तर (PG) के 4 नए कोर्स को मंजूरी मिल गई है। इस फैसले से राज्य के MBBS पास छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें PG की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री और वित्त मंत्री के प्रयासों के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

नए कोर्स में जनरल सर्जरी विभाग की 4 सीटें, मेडिसिन विभाग की 4 सीटें, स्त्री एवं प्रसूति विभाग की 2 सीटें और चर्म रोग विभाग की 2 सीटें शामिल हैं। इन सीटों के जुड़ने से अब कॉलेज में कुल 40 सीटों पर एडमिशन होगा। पहले से चल रहे कोर्स में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, एफएमटी, कम्युनिटी मेडिसिन, मनोरोग, आर्थो, एनेस्थीसिया और ईएनटी विभाग शामिल हैं।

इस बढ़ोतरी से राज्य में न केवल उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और छत्तीसगढ़ में चिकित्सा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। नए कोर्स में एडमिशन सत्र 2025–26 से शुरू होंगे, जिससे आने वाले समय में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में जंग लगे सर्जिकल ब्लेड का मामला, राज्यभर में उपयोग पर रोक

admin

अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से शुरू, जगदलपुर में होगी बड़ी बैठक

admin

जांजगीर-चांपा में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

admin

Leave a Comment