25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
accidentsदेश विदेशबड़ी खबर

मक्‍का-मदीना हाईवे पर बड़ा हादसा : 42 भारतीय यात्रियों की दर्दनाक मौत

रियाद/नई दिल्ली | 17 नवंबर 2025

सऊदी अरब में सोमवार सुबह हुए एक भयावह सड़क हादसे में कम से कम 42 भारतीय यात्रियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस मक्‍का से मदीना की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में एक टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। बस में करीब 50 लोग सवार थे और अधिकांश के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर तेलंगाना के हैदराबाद से संबंध रखने वाले नागरिक थे, जो उमरा यात्रा से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही तेलंगाना सरकार सक्रिय हुई और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे दूतावास से मिलकर राहत और पहचान प्रक्रिया को तेज करें।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान और पार्थिव शरीर भारत भेजने को लेकर दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है।

Related posts

कोरबा में तेज रफ्तार कार ने ली दो जानें, सड़क किनारे खड़े ड्राइवर और हेल्पर को रौंदा

admin

दिवाली से पहले इंटरसिटी ट्रेन में करोड़ों का सोना-चांदी जब्त: RPF की सटीक कार्रवाई, संदिग्ध यात्री गिरफ्तार

admin

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

admin

Leave a Comment