April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर की ‘लेडी डॉन’ पूजा सचदेवा का आतंक: छात्राओं को बंधक बनाकर की मारपीट

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा उर्फ ‘लेडी डॉन’ और उसके गैंग ने दो छात्राओं और उनके भाई को फ्लैट में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। मामला 14 नवंबर का है, जब छात्राएं अपने भाई को दवा देने कमल विहार गई थीं। लौटते वक्त फ्लैट की लिफ्ट में उनकी मुलाकात पूजा और उसके साथियों से हुई, जो उस समय नशे में थे। बातचीत के दौरान पूजा ने खुद को महिला पुलिस अधिकारी बताया और छात्राओं पर ग़लत गतिविधियों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर उन्हें धमकाया।

भयभीत छात्राओं को पूजा जबरन अपने भाई के कमरे में ले गई, जहां पहले से युवक और उसके तीन साथी मौजूद थे। आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर सभी को कैद कर लिया। गैंग ने पीड़ितों से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूट लिया। विरोध करने पर छात्रों व छात्राओं से मारपीट की गई और उनके साथ अश्लील हरकतें भी की गईं। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ितों ने मुजगहन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और पूजा सचदेवा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। सभी पर डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकाने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पूजा सचदेवा पर इससे पहले भी हत्या, बलवा, सट्टेबाजी, गांजा तस्करी, शराब तस्करी और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह 18 बार जेल जा चुकी है और पुलिस रिकॉर्ड में ‘लेडी डॉन’ के नाम से कुख्यात है। उसकी बहन मोनिका सचदेवा भी इसी नाम से जानी जाती है और उस पर भी 15 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

Related posts

नितिन नवीन बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कनेक्शन से बदलेगा संगठन का समीकरण

admin

“अनुभवी शिक्षकों के लिए अलग TET परीक्षा की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने DPI को सौंपा प्रस्ताव”

admin

बिलासपुर में सरकारी जमीनों पर चला प्रशासन का डंडा: तालाब, चारागाह और वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम शुरू कब्जाधारियों पर चला बुलडोजर, प्रशासन बोला— अब सरकारी जमीनों पर नहीं होगी मनमानी

admin

Leave a Comment