रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और DKS अस्पताल की स्वशासी समिति की सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।
बैठक में OPD के APL मरीजों के लिए MRI और CT-Scan की नई रियायती दरें तय की गईं। अब MRI की जांच ₹2000 और CT-Scan ₹1000 में उपलब्ध होगी। वहीं BPL परिवार व 60+ उम्र के लोगों के लिए OPD जांच पूरी तरह निशुल्क रहेगी।इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में 200 छात्रों के नए हॉस्टल भवन को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
समीक्षा बैठक के प्रमुख फैसले
PET-CT और Gamma Camera सुविधा अगले 3 महीने में शुरू
स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि PET-CT स्कैन और गामा कैमरा जांच सुविधा 3 महीनों के भीतर शुरू की जाए। इससे गंभीर तथा कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
इंप्रेशन मनी 10 हजार से बढ़ाकर 1 लाख
विभागों में आवश्यक उपकरण, केमिकल, रिएजेंट व उपभोग्य सामग्री खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दी गई है। इससे विभागीय कार्य सुचारू होंगे और सामान खरीद में तेजी आएगी।
हॉस्टल शुल्क में बड़ी राहत
DKS अस्पताल के MCH हॉस्टल की फीस ₹5000 से घटाकर ₹2500 कर दी गई है।इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के 200 छात्रों के हॉस्टल भवन को भी मंजूरी प्रदान की गई।
CT-Scan और MRI की दरें कम
APL मरीजों के लिए MRI ₹2000 और CT-Scan ₹1000 में उपलब्ध होगा।
BPL मरीजों व 60+ आयु वर्ग के लोगों की OPD जांच पूरी तरह मुफ्त की गई है।
आवश्यक सामग्री की खरीद– महत्वपूर्ण निर्णय जैसे जरूरी उपकरण, रिएजेंट, केमिकल और कंज्यूमेबल्स की तत्काल खरीद के निर्देश।CGMSC से NOC मिलने की प्रतीक्षा के दौरान भी डीन को आवश्यक सामग्री खरीदने की वित्तीय शक्ति प्रदान की गई।स्वशासी निधि (Autonomous Fund) का उपयोग कर आवश्यक संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए।
