24.5 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

एग्जाम सेंटर्स पर हाई सिक्योरिटी मोड: डार्क कलर, जेवर, बेल्ट–सब प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आगामी परीक्षाओं के लिए इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। ड्रेस कोड से लेकर सेंटर में एंट्री तक, हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। निर्देशों के उल्लंघन पर परीक्षार्थियों को सीधे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति तो रहेगी, लेकिन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान स्वेटर उतारकर दिखाना अनिवार्य होगा।

डार्क कलर या धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर सामान्य से भी पहले समय पर रिपोर्ट करना होगा, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

गेट टाइमिंग और फ्रिस्किंग

परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना जरूरी होगा, ताकि फ्रिस्किंग और ID वेरिफिकेशन में देरी न हो।मुख्य गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।उदाहरण– यदि परीक्षा 11 बजे है, तो गेट 10:30 बजे बंद हो जाएगा।

इन रंगों के कपड़े पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित

  1. काला
  2. गहरा नीला
  3. गहरा हरा
  4. जामुनी
  5. मैरून
  6. बैंगनी
  7. गहरा चॉकलेटी

ड्रेस कोड के महत्वपूर्ण नियम

केवल चप्पल पहनकर आएं, जूते/मोजे प्रतिबंधित।कोई भी आभूषण, इयररिंग, नोजपिन, चेन आदि वर्जित।स्कार्फ, बेल्ट, टोपी, पर्स, पाउच अंदर ले जाना मना।परीक्षा कक्ष पूरी तरह नो इलेक्ट्रॉनिक्स ज़ोन होगा —मोबाइल, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्लूटूथ आदि पूरी तरह प्रतिबंधित।

30 मिनट फ़ॉर्मूला ध्यान रखें

परीक्षा शुरू होने से पहले के 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट में कक्ष से बाहर जाने की पूरी तरह मनाही।एडमिट कार्ड के सभी पेज एक तरफ प्रिंट करें — एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा की जाएगी।

एक मूल पहचान पत्र अनिवार्य: आधार, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड।यदि एडमिट कार्ड पर फोटो हल्की है, तो दो रंगीन पासपोर्ट फोटो साथ लाना होगा।उत्तर केवल नीले या काले बाल पेन से ही लिखें।

एडमिट कार्ड सुरक्षा

चयन/प्रवेश प्रक्रिया के आगे भी इसकी जरूरत पड़ेगी।व्यापम डुप्लिकेट एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा।नकल या किसी भी अनुचित साधन के उपयोग पर तुरंत कार्रवाई होगी और उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Related posts

कोरबा में भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग का सहायक अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पति की हत्या का मामला, पत्नी गिरफ्तार; पुलिस जांच में घरेलू विवाद की पुष्टि

admin

रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर का अंत: चक्रधर सम्मानित तबला मास्टर वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ नहीं रहे, छत्तीसगढ़ में शोक

admin

Leave a Comment