July 26, 2026
The Defence
बड़ी खबर

मिस यूनिवर्स 2025 में मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं विजेता, भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक पहुंचीं

मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित हुई, जिसमें मेक्सिको की फातिमा बोश ने खिताब अपने नाम किया। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मणिका विश्वकर्मा बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ टॉप-30 तक पहुंचीं, हालांकि वे टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं। प्री-राउंड्स में मणिका ने इंडक्शन वॉक और स्विमसूट राउंड में मजबूत प्रस्तुति दी।

फाइनल नतीजों में थाईलैंड की प्रवनीर सिंह दूसरी, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरी, फिलीपींस की आतीसा मनालो चौथी और कोट दी’वोआर की ओलिविया यासे पांचवीं रहीं। फातिमा बोश को मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थीलविंग ने क्राउन पहनाया।

प्रतियोगिता इस बार विवादों से घिरी रही। थाई. पुलिस ने होटल में प्रमोशनल शूट पर छापा मारकर सट्टेबाजी ऐप से जुड़े वीडियो बरामद किए। जांच में मिस यूनिवर्स थाईलैंड की टीम और ऐप से जुड़े प्रमोशन की पड़ताल की गई। इसके बाद थाईलैंड टीम और मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के बीच बयानबाज़ी शुरू हुई और कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

दूसरी ओर, फाइनल से तीन दिन पहले जज पैनल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। फ्रेंच-लेबनानी पियानिस्ट ओमर हारफूश ने इस्तीफा देकर “सीक्रेट कमिटी” पर टॉप-30 मनमर्जी से चुनने का आरोप लगाया। बाद में फ्रेंच फुटबॉल मैनेजर क्लॉड मेकेलेले और इटैलियन प्रिंसेस कैमिला ने भी निजी कारणों का हवाला देकर पैनल से हटने का फैसला किया। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने इन सभी आरोपों को खारिज किया।

इसी बीच प्रीलिमिनरी राउंड में मिस जमैका डॉक्टर गैब्रिएल हेनेरी रैंप वॉक के दौरान मंच से गिर गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को सुरक्षित बताया।फाइनल प्रश्नोत्तर दौर में फातिमा बोश ने महिलाओं की चुनौतियों और अपनी आवाज़ का उपयोग कर सामाजिक बदलाव लाने की बात कही, जिसके बाद उन्हें 2025 के ताज का विजेता घोषित किया गया।

Related posts

संभल में अध्यापिका पर एसिड फेंकने वाला आरोपी बोला- दया करिए साहब, SP ने कहा- अब ऊपर वाला करेगा इंसाफ

admin

दिल्ली एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिस्टम पर साइबर हमले का शक: 12 घंटे ठप रहे फ्लाइट ऑपरेशन, 800 से ज्यादा उड़ानों पर असर; हाई लेवल जांच शुरू

admin

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

admin

Leave a Comment