31.2 C
Raipur
April 16, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रिंकू सिंह आज बिलासपुर में ब्राह्मण प्रीमियर लीग फाइनल का उठाएंगे हिस्सा; तात्या टाइटंस-वल्लभ वेंचर्स में खिताबी भिड़ंत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज ब्राह्मण प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला होगा।

जिला खेल परिसर, सरकंडा में होने वाले इस आयोजन का आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर रिंकू सिंह होंगे, जो बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित रहेंगे। रिंकू हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 176 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में उनका उत्साह और बढ़ गया है।तात्या टाइटंस और वल्लभ वेंचर्स फाइनल में आमने-सामने21 नवंबर को हुए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे।

पहले सेमीफाइनल में तात्या टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 ओवर 3 गेंद में 83 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करते हुए बाजीराव ब्लास्टर्स की टीम 10 ओवर में 35 रन पर सिमट गई।तात्या टाइटंस ने 48 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।टीम के खिलाड़ी अंशुल मिश्रा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।दूसरे सेमीफाइनल में रघुनाथ रेंजर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 46 रन बनाए।जवाब में वल्लभ वेंचर्स ने 3 ओवर 2 गेंद में बिना विकेट गंवाए 50 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई।

रिंकू सिंह के आगमन से उत्साहित खिलाड़ी और प्रशंसक

रिंकू सिंह न सिर्फ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे, बल्कि युवाओं को मोटिवेट भी करेंगे। उनकी मौजूदगी छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समुदायों के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार रिंकू के आने से इस प्रतियोगिता को नई पहचान मिलेगी।

बिरसा मुंडा को समर्पित रहा सेमीफाइनल

आयोजन समिति ने बताया कि आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा द्वारा सामाजिक एकता के संदेश को ध्यान में रखते हुए सेमीफाइनल मुकाबला उनके नाम समर्पित किया गया।

विशिष्ट अतिथि रहे कई जनप्रतिनिधि

सेमीफाइनल मैच में पंचायत एवं विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि रहीं।

उनके साथ—सुरेश शुक्ला (विधायक),मेयर पूजा विधानी,राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर,पार्षद रेखा सूर्यवंशी,कमला पटेल,ममता मिश्रा,रानी देवांगन,आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष पोटे,समाजसेवी जेठू साहूव अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश में दवाओं पर अब अनिवार्य होगा बारकोड और क्यूआर कोड, नकली दवा पर लगेगी रोक

admin

ईरान का एयरस्पेस बंद, रायपुर के यात्री अधर में न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट मुंबई लौटी; कारोबारी परिवार कई घंटे से इंतजार में

admin

खरोरा में मजदूरों की गुलामी की दर्दनाक कहानी: 6 महीने से 97 लोग थे बंधक, बच्चों को भी नहीं छोड़ा

admin

Leave a Comment