November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में किसानों को बड़ी राहत, अब 122 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

राजनांदगांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 122 कर दी गई है। पहले जिले में 96 केंद्र थे। प्रशासन ने 26 नए केंद्र खोले हैं, जिससे 18,608 किसानों को अपने घर के नजदीक धान बेचने की सुविधा मिलेगी। जिले में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी।

इस बार जिले के 122 केंद्रों में कुल 1,35,167 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले साल यह संख्या 1,32,233 थी। नए केंद्र खुलने से किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे उनका समय और परिवहन खर्च भी बचेगा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्र बढ़ने और नीति में बदलाव से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related posts

“सीएम सड़कों पर उतरे, कारोबारियों से संवाद और जनता को दिलाया GST 2.0 का भरोसा”

admin

धरना से पहले पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर नजरबंद, बोले– सरकार नहीं देना चाहती सच्चाई उजागर होने का मौका

admin

जांजगीर में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान-विदेशी नंबरों से संपर्क की जांच तेज

admin

Leave a Comment