July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरेण्डर नक्सलियों के पुनर्वास में तेजी: सरकार बनवा रही आधार–राशन–आयुष्मान कार्ड

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में सरेण्डर कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों से मुलाकात कर उनके पुनर्वास की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मौके पर ही आवेदन कराए।गृहमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सरेण्डर नक्सलियों के मूलभूत दस्तावेज जल्द से जल्द तैयार कराए जाएँ और किसी भी स्तर पर देरी न हो।

सामूहिक विवाह की भी व्यवस्था

विजय शर्मा ने कहा कि यदि पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवा विवाह करना चाहें, तो उनके लिए सामूहिक विवाह की व्यवस्था भी कराई जाएगी। उन्होंने युवाओं की समस्याएँ सुनीं और प्रशासन को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

रायपुर भ्रमण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिचय

गृहमंत्री ने पुनर्वासित युवाओं को विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर लेकर जाने की भी घोषणा की, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की कार्यप्रणाली को समझ सकें।

केंद्रीय सुविधाओं का निरीक्षण

शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सीधी जानकारी ली और अधिकारियों को भोजन, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। युवाओं द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया गया।

परिजनों से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी युवक के परिजन केंद्र आकर मिलना चाहें, या यदि युवक स्वयं अपने जेल में बंद परिवार से मिलना चाहें, तो प्रशासन को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप

उन्होंने केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने और सभी युवाओं की स्वास्थ्य जाँच करवाने के लिए भी आदेश दिए।सुकमा दौरे में गृहमंत्री ने युवाओं से चौपाल कर सीधे संवाद किया और उनके प्रशिक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Related posts

लापरवाही से गई युवक की जान, SSP ने थाना प्रभारी को हटाया

admin

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, अस्पताल में अंधेरे में हुआ इलाज

admin

42.78 लाख की धोखाधड़ी मामला: कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की BJP ने की मांग, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता सहकारी बैंक घोटाले पर बवाल, जांजगीर-चांपा में प्रदर्शन कर कहा– “जनता का पैसा लौटाओ

admin

Leave a Comment