September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

IND–SA वनडे से पहले टिकटों की ऑनलाइन बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड; 20 मिनट में खत्म, भारी ट्रैफिक से पोर्टल ठप

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर में होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम 5 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, महज 20 मिनट में सभी टिकट बिक गए। इसके बाद पोर्टल पर अचानक ट्रैफिक बढ़ने से सर्वर पूरी तरह ठप हो गया।

5:20 बजे के बाद टिकट खरीदने की कोशिश करने वाले दर्शकों को न तो लॉगिन हो पाया और न ही पेमेंट पेज खुला। ticketgenie पोर्टल पर आईडी लॉगिन सिस्टम और पेमेंट गेटवे दोनों जाम हो गए।

जानकारों के अनुसार, स्टेडियम में मैच देखने को लेकर उत्सुकता पहले से ही चरम पर है। टिकट बिक्री शुरू होते ही हजारों लोग एक साथ पोर्टल पर लॉगिन हुए, जिससे सर्वर ने काम करना बंद कर दिया।

रविवार को वेबसाइट संचालकों और संघ के अधिकारियों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि स्टूडेंट्स और 1500 रुपये वाले टिकट कैटेगरी को पोर्टल पर फिर से खोला जाए या नहीं।

सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

ऑनलाइन सर्वर क्रैश होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार शिकायतें कर रहे हैं।किसी ने लिखा—”पेमेंट पेज तो खुल ही नहीं रहा!”किसी ने कहा—”OTP ही नहीं आ रहा, टिकट कैसे लें?”

इससे पहले भी 2023 में भारत–न्यूजीलैंड वनडे के टिकट बुकिंग के समय ऐसी ही समस्या आई थी, जिसके बाद पोर्टल को दोबारा शुरू करना पड़ा था ।

24 नवंबर से मिलेंगे फिजिकल टिकट

ऑनलाइन बुकिंग कर चुके दर्शकों को 24 नवंबर से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम से फिजिकल टिकट लेने होंगे।इसके लिए 8 काउंटर बनाए जाएंगेक्यूआर कोड स्कैन कर टिकट जारी किए जाएंगेमैच से 2–3 दिन पहले भी स्टेडियम में टिकट काउंटर खोले जाएंगे

Related posts

रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का जज़्बा: सूर्यकिरण टीम करेगी शानदार एयर शो, छत्तीसगढ़ के गौरव गौरव पटेल भी शामिल

admin

HIV पॉजिटिव मां का नाम पोस्टर पर लिखने से मचा हड़कंप: हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, कहा- मानवीय गरिमा पर सीधा प्रहार

admin

कोरबा में वन अधिकार पत्र को लेकर किसानों का आक्रोश, SDM कार्यालय का घेराव, फर्जी पट्टे और अवैध वसूली के आरोप

admin

Leave a Comment