28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जैतूसाव मठ में भव्य श्री राम–जानकी विवाह महोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ राजधानी के ऐतिहासिक जैतू साव मठ मे 25 नवम्बर को भगवान श्री राम और माता जानकी का विवाह महोत्सव बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया , नहडोरी स्नान , विशेष श्रृंगार , बैंड बाजे के साथ बारात निकाला गया व 21 वैदिक पंडितों द्वारा वेदमंत्रोचार व साखोचार किया गया, महिला मंडली द्वारा विवाह भंडौनी गीत, मंगल ध्वनि और गाजे-बाजे के बीच भगवान राम और माता सीता के विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। भोग में पपची अईरसा ,खस्ता कलेवा दही चिवड़ा प्रसादी वितरण किया गया। उपस्थित 200 से ज्यादा महिलाओं को चिकट में साड़ी व कम्बल वितरण किया गया। पुजारी सुमित तिवारी द्वारा महाआरती किया गया,

प्रभु के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा मठ परिसर भक्तिमय हो गया।

भक्तों को प्रभु श्री राम और माता जानकी के पावन विवाह का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला जिसमें मुख्य रूप से सचिव महेंद्र अग्रवाल,अजय तिवारी, डां विट्ठल अग्रवाल,अमित अग्रवाल, शारदा शुक्ला, शैल अग्रवाल, शालिनी,संतोषी, मनिषा यदू , उज्जवल ठाकुर, यश अग्रवाल , हरिओम चौरे, दिपक पाठक,डां आकांक्षा, मंजु सिह, कल्पना,व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे l

Related posts

बिलासपुर में धान तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 150 बोरी धान जब्त, बिना दस्तावेज ले जा रहा था मेटाडोर चालक

admin

पत्रकारिता की आड़ में हमला: जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ का मामला गरमाया

admin

NSUI की शिकायत पर कार्रवाई: भिलाई से पकड़ा गया भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक

admin

Leave a Comment