35.8 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बंगाल के 3 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर — देर रात काम से लौटते समय हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर की रात कबीरधाम जिले से काम कर लौट रहे मजदूरों की पिकअप को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

1. पंकज राजपूत (35) – निवासी दर्रा, वेस्ट मेदनीपुर

2. गोपाल सिंह (35) – निवासी बरपूरी, वेस्ट मेदिनीपुर

3. प्रशांता धारा (25) – निवासी बरपूरी, वेस्ट मेदनीपुर

घायलों में शामिल

  • अजय विश्वकर्मा (22) – निवासी बेमेतरा
  • शुभाशीष चक्रवर्ती (42) – निवासी पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल

दोनों का उपचार बेमेतरा जिला अस्पताल में जारी है।

मजदूर केरल फ्लावर्स में थे कार्यरत

पुलिस के अनुसार, सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद वे पिकअप से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देर रात आवागमन रोककर विरोध दर्ज कराया। लोगों ने इलाके में स्पीड कंट्रोल, अतिरिक्त बैरिकेडिंग, और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएंगे और रात में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

Related posts

भिलाई में बोले प्रवीण तोगड़िया: अयोध्या के बाद अब हर हिंदू घर पर भगवा फहराने का अभियान तेज

admin

‘परख’ रिपोर्ट में शिक्षा की सच्चाई उजागर: बच्चों को नहीं याद पहाड़ा, रायपुर 26वें स्थान पर फिसला

admin

सेक्स-सीडी केस में नया मोड़: भूपेश बघेल की फिर कोर्ट में पेशी तय, सेशन कोर्ट के आदेश से बढ़ी सियासी हलचल

admin

Leave a Comment