September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CGPSC 2025 भर्ती नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने वार्षिक राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे अधिक रिक्तियां मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के लिए हैं, जिनकी संख्या 29 है, जबकि डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद निश्चित किए गए हैं।राज्य पुलिस सेवा (DSP) के लिए 28 पद रखे गए हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पाली में संपन्न होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक तय की गई है। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पिछले वर्षों की तरह ही पुराने ढांचे में आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एग्जाम में पुराने प्रश्न-पत्र प्रारूप का पालन होगा। उल्लेखनीय है कि पिछली बार CGPSC ने 246 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई थी।चार साल बाद फिर से CMO पद शामिल किए गए हैं। 2019 के बाद लागू संशोधन के तहत CMO भर्ती को CGPSC राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया था। 2020 में इन पदों को पहली बार राज्य सेवा परीक्षा में शामिल किया गया था।आवेदकों के लिए विस्तृत पदवार रिक्ति सूची आयोग की आधिकारिक सूचना में उपलब्ध है।

Related posts

CG-PSC घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, टामन सोनवानी, ललित गनवीर और आरती वासनिक को फिर नहीं मिली जमानत

admin

आईपीएल सट्टा: पंडरिया में दो आरोपी गिरफ्तार

admin

पीएचडी एडमिशन 2026: रविवि में 36 विषयों के लिए आवेदन शुरू, 20 फरवरी अंतिम तिथि

admin

Leave a Comment