28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पूर्व सरपंच पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश; जर्जर सड़क और जनसुविधाओं पर भी ग्रामीणों की शिकायतें

बिलासपुर। जनदर्शन के दौरान जिले के बेलगहना क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को पूर्व सरपंच रामलाल पर सरकारी जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सरपंच ने पटवारी की मिलीभगत से कई एकड़ शासकीय भूमि को निजी नाम पर दर्ज करा लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीओ कोटा को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।

इसी जनदर्शन में ग्राम पंचायत दर्रीघाट के लोगों ने भी कलेक्टर से मुलाकात कर दर्रीघाट के पुराने पुल से नेशनल हाईवे तक की जर्जर सड़क को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अत्यंत खराब स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे आमजन, खासकर बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होती है।

कलेक्टर ने इस मामले को लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता को सौंपते हुए आवश्यक मरम्मत व कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे, रकबा संशोधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, सेवानिवृत्त सचिवों की अंशदायी पेंशन तथा आगजनी से हुए नुकसान के मुआवजे सहित कई अन्य आवेदन भी प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने दावा किया कि 50 से अधिक आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि संरक्षण और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए तथा तथ्यों के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित

की जाए।

Related posts

नानी की हत्या के मामले में 2 साल बाद बड़ा खुलासा, नागपुर से आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

admin

धमतरी में तेज रफ्तार कार बनी मौत का पहिया: सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल

admin

जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

admin

Leave a Comment