36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में NH-49 पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 5 की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नेशनल हाईवे-49 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में इंडियन आर्मी के दो जवान भी शामिल हैं। सभी लोग बारात से लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

मामला ग्राम सुकली के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पांच यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों में दो सेना के जवान

मृतकों में शामिल

  1. राजेंद्र कश्यप (27) – पोस्टेड: श्रीनगर, हाल में शादी के लिए छुट्टी पर घर आए थे।
  2. पोमेश्वर जलतारे (33) – पोस्टेड: सिक्किम, 12 नवंबर को एक माह की छुट्टी पर आए थे।

दोनों जवान अपने परिवारों से मिलने और शादी-समारोह में शामिल होने घर आए थे। गंभीर घायलों का इलाज बिलासपुर सिम्स में

हादसे में घायल

  • सत्य नारायण साहू (35)
  • संतोष साहू (30)
  • दीपक केवट (25)

को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

सभी बारात से लौट रहे थे । प्रारंभिक जांच के अनुसार, सभी मृतक और घायल लोग नवागढ़ इलाके के रहने वाले थे। वे अपने दोस्त जयराम देवांगन की शादी में पंतोरा बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात सुकली के पास उनकी स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ गई।

प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस, एसपी विजय पांडे, कलेक्टर जनमेजय महोबे और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Related posts

कैबिनेट बैठक से NHM कर्मियों को नहीं मिली राहत: बहाली और मानदेय बढ़ोतरी पर नहीं हुआ फैसला, निराश लौटे कर्मचारी

admin

तेलंगाना में 18 साल की महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 47 और नक्सली भी समर्पण की तैयारी में

admin

रायपुर में नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 3 फैक्ट्रियों पर छापा

admin

Leave a Comment