छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नया रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायुसेना का दो दिवसीय एयर शो आयोजित किया जा रहा है। 2 नवंबर को दूसरे दिन भी सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टर आसमान में शानदार करतब दिखाएंगे। हेलिकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर डायमंड, हार्ट और डॉल्फिन जैसी आकर्षक आकृतियां बनाएंगे। इससे पहले 1 नवंबर को जवानों ने पैराशूट से उतरने और MI-17 हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे जमीन पर उतरने का प्रदर्शन किया था। इस एयर शो का उद्देश्य लोगों को वायुसेना की ताकत, तकनीक और कामकाज से परिचित कराना है।
