महादेव सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में CBI और केंद्रीय जांच एजेंसियों की तारीफ की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी। ओमान से गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाया गया है। मेडिकल जांच और ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे रायपुर लाया जाएगा। 2 नवंबर को उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में CBI और ED की जांच जारी है।
