July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

DGP-IG Conference में चमका गाज़ीपुर थाना: देश का नंबर-1 Police Station घोषित

IIM नया रायपुर में जारी DGP-IG Conference 2025 के दूसरे दिन देशभर के पुलिस स्टेशनों में से शीर्ष तीन का ऐलान हुआ। दिल्ली के गाज़ीपुर थाना ने 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का बेस्ट पुलिस स्टेशन का खिताब अपने नाम किया। यह अवॉर्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान किया।

अंडमान-निकोबार के पहरगांव थाना को दूसरा स्थान और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना को तीसरा स्थान मिला।मूल्यांकन में थाने की साफ-सफाई, जनता से व्यवहार, अपराध निपटान की गति, लंबित मामलों की स्थिति, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और समन्वय प्रणाली जैसे मानकों को प्रमुखता दी गई।

सम्मेलन के पहले दिन मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, RAW Chief पराग जैन, IB Chief तपन डेका सहित शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज और कल होने वाले सत्रों में शामिल रहेंगे। वे आंतरिक सुरक्षा, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की रणनीति पर उच्चस्तरीय चर्चा का नेतृत्व करेंगे।

सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नया रायपुर एयरपोर्ट का Arrival Gate आम यात्रियों के लिए तीन दिनों तक बंद किया गया है। भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर भी रोक है।

PM मोदी M-1 और गृह मंत्री अमित शाह M-11 में ठहरे हैं। सम्मेलन में देश के 33 राज्यों के DGP, पैरामिलिट्री फोर्सेज के DG/ADG सहित 75 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

Related posts

महिला आरक्षक की शिकायत पर बड़ा एक्शन: डिप्टी कलेक्टर निलंबित, वर्षों पुराने रिश्ते और गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप

admin

नाबालिग को बहला-फुसलाकर बेचा, जबरन शादी और देह व्यापार रैकेट का खुलासा

admin

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हुआ, केंद्र के बराबर आया DA

admin

Leave a Comment