27.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का समर्पण, 27 पर था 65 लाख का इनाम; DVCM-ACM कैडर भी शामिल

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़): नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण करने वालों में DVCM, ACM तथा PLGA के कंपनी मेंबरों तक के नक्सली शामिल हैं।

हथियार सौंपकर मुख्यधारा में लौटे नक्सली

समर्पण करने वाले नक्सलियों ने SP गौरव राय के सामने हथियार डालते हुए हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इनमें से कई नक्सली PLGA कंपनी नंबर 6, 10 और 2 में सक्रिय थे तथा आमदाई-एरिया कमेटी से जुड़े थे।

8–8 लाख और 5 लाख इनामी भी शामिल

जानकारी के मुताबिक—

4 नक्सली ऐसे थे जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था ।1 नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कई महिला नक्सली भी इस समूह में शामिल रहीं

कुमली उर्फ अनीता मंडावी, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम था और जो SZCM कमलेश की गार्ड थी, उसने भी आत्मसमर्पण किया है।

कमलेश की गार्ड बोली— लीडर ने बताए बिना कर दिया सरेंडर

सबसे चर्चित नक्सलियों में एक कुमली ने बताया कि वह करीब 3 वर्षों से SZCM कमलेश की गार्ड के रूप में काम कर रही थी।

लेकिन कमलेश ने उसे बिना बताए ही तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद कुमली भी सरेंडर करने आ गई।

कुमली ने यह भी खुलासा किया कि वह कई मुठभेड़ों में शामिल रही है, जिनमें DRG जवानों ने 38 नक्सलियों को ढेर किया था— यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर माना जाता है।

नवंबर में 271 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

नवंबर महीने में पहले ही—वेणुगोपाल उर्फ भूमपति,रूपेश,

सहित कुल 271 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इनमें से भूमपति पर 1.6 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

इन नक्सलियों ने AK-47, INSAS, SLR समेत 54 हथियार पुलिस को सौंपे थे।

नक्सल संगठन ने जारी किया बुकलेट, गद्दार बताए सरेंडर करने वाले

नक्सल संगठन की NCC कमेटी ने 11 पन्नों की एक बुकलेट जारी कर सरेंडर करने वाले नक्सलियों को गद्दार बताया है। वेणुगोपाल और सतीश उर्फ रूपेश को “गद्दार” और अन्य अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया।

लोन वराटू अभियान की बड़ी सफलता

SP गौरव राय ने कहा कि ‘लोन वर्राटू अभियान’ के प्रभाव से दंतेवाड़ा पुलिस के सामने अब तक 1160 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें 333 नक्सली इनामी थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस का यह अब तक का सबसे प्रभावी आत्मसमर्पण अभियान माना जा रहा है।

 

Related posts

ऑपरेशन ‘आघात’ में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 52 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

admin

इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द: 5 दिनों में 64 फ्लाइट कैंसल, यात्रियों में हड़कंप; सिविल सोसायटी ने 9000 करोड़ जुर्माने की मांग की

admin

रायपुर जिला अस्पताल को मिला नया सिविल सर्जन

admin

Leave a Comment