29.1 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ी कार्रवाई: 48 घरों पर चला बुलडोजर, हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती से बढ़ा तनाव

रायपुर के माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार सुबह 48 घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया। जैसे ही राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया इससे पहले प्रभावित परिवारों को बेदखली का नोटिस दिया गया था। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है, जबकि ग्रामीण अपने घरों को बचाने की मांग कर रहे हैं। विरोध के बीच पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related posts

रायपुर में वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में 182 आरोपी गिरफ्तार, महिला वारंटी भी शामिल

admin

पीएम मोदी का असम दौरा: विकास परियोजनाओं के साथ सुरक्षा तैयारियों का भी प्रदर्शन

admin

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी रेड: रायपुर में संजय रहेजा, बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी

admin

Leave a Comment