September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन से 2 साल की बच्ची गायब: CCTV में महिला गोद में ले जाती दिखी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने से 2 साल की मासूम अंशिका के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है।

बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने GRP रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि 21 नवंबर को घरेलू विवाद के बाद बच्ची के पिता प्रशांत भट्ट अंशिका को लेकर घर से निकल गया था। अगले ही दिन उसने फोन कर वर्षा को बताया कि बच्ची गायब हो गई है।

जब मां रायपुर पहुंची तो CCTV फुटेज की जांच में सामने आया कि प्रशांत बच्ची के साथ स्टेशन से बाहर निकलता है और फिर सड़क पर बच्ची को नीचे उतारता दिखता है। इसके बाद से बच्ची का कोई पता नहीं है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जांच में सामने आया कि रेलवे स्टेशन परिसर से कई CCTV कैमरे निर्माण कार्य के चलते हटा दिए गए थे, जिससे जांच को लेकर कठिनाई बढ़ गई है।

यह भी महत्वपूर्ण है कि इससे पहले भी GRP रायपुर बच्चों के अपहरण में शामिल महिलाओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है। अब 2 साल की अंशिका का गायब होना एक बार फिर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

CCTV में संदिग्ध महिला की एंट्री

एक अन्य CCTV फुटेज में स्टेशन पार्किंग एरिया में एक महिला चार बच्चों के साथ दिखाई दे रही है, जिनमें से एक बच्ची अंशिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वही महिला अपहरण में शामिल है या नहीं।

क्षेत्राधिकार को लेकर GRP और गंज थाना पुलिस के बीच असमंजस बना हुआ है। GRP थाना प्रभारी बी.एन. मिश्रा के अनुसार बच्ची की तलाश के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

8 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

नशे की हालत में स्टेशन के पास भटक रहे प्रशांत ने बताया कि किसी ने उसकी बच्ची को उठाया था। पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन 8 दिन बाद भी अंशिका का कोई पता नहीं चल पाया है।

Related posts

देशभर में 112 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, छत्तीसगढ़ की 10 दवाओं में कमी—एक दवा नकली पाई गई

admin

पीएचडी एडमिशन 2026: रविवि में 36 विषयों के लिए आवेदन शुरू, 20 फरवरी अंतिम तिथि

admin

JSW पावर प्लांट हॉस्टल में युवती इंजीनियर की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

admin

Leave a Comment