April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बेकाबू कार दुकान में घुसी, ड्राइवर फरार; शटर-काउंटर व डिस्प्ले रैक चकनाचूर, लाखों का नुकसान

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढ़ते हुए सीधा वायर-केबल की दुकान में जा घुसी। हादसा 30 नवंबर सुबह करीब 3 बजे का है। घटना का पूरा वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

तेज रफ्तार कार अचानक सड़क से उछलकर दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर, काउंटर, डिस्प्ले रैक और कई इलेक्ट्रिकल आइटम क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। दुकान संचालक के मुताबिक, करीब 2.50 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ड्राइवर कार बैक कर मौके से फरार

टक्कर के बाद कार सवार युवक बाहर निकला और तुरंत कार को बैक कर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकले और तुरंत दुकान संचालक पार्थ प्रकाश गुप्ता को सूचना दी। जब वो पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था।

वायर-केबल की एजेंसी पर हुआ हादसा

दुकान ‘पैराफ्लेक्स वायर एंड केबल्स’ की एजेंसी है, जो नेताजी सुभाष कॉम्प्लेक्स, राजीव गांधी चौक–जरहाभाठा क्षेत्र में स्थित है। हादसे से शो-रूम का पूरा सेटअप अस्त-व्यस्त हो गया और केबल स्टॉक को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने केस दर्ज किया, ड्राइवर की तलाश जारी

मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। टीआई एएसआई साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और ड्राइवर की पहचान कर ली गई है, और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

ईंट प्लांट में काम करने वाली युवती से दरिंदगी, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म; आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दी धमकी

admin

निवेश का झांसा देकर शिक्षिका से ठगी, एनएसई कर्मचारी बनकर टेलीग्राम पर किया साइबर फ्रॉड

admin

रायपुर के रॉयल कैसल होटल में भीषण आग, स्टोर रूम से उठी लपटें पहली मंजिल तक पहुंचीं

admin

Leave a Comment