April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस पर सवाल: बीट रिकॉर्ड अपडेट नहीं, कई थानों में नोटबुक गायब

दुर्ग जिले में पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के अधिकांश थानों में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुलिस रेगुलेशन के महत्वपूर्ण प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों के अनुसार हर आरक्षक को अपनी इन्फॉर्मेशन नोट बुक (INB) और ऑब्जर्वेशन नोट बुक (ONB) नियमित रूप से तैयार रखनी होती है, लेकिन ज्यादातर थानों में यह नोटबुक या तो मौजूद ही नहीं है या फिर वर्षों से अपडेट नहीं की गई है।

बीट क्षेत्र की गली, मोहल्ले, संवेदनशील स्थान, बदमाशों की सूची, निगरानीशुदा व्यक्तियों का रिकॉर्ड, भीड़भाड़ वाली जगहों की जानकारी और संदिग्ध गतिविधियों का विवरण — यह सब कुछ INB और ONB में दर्ज किया जाना अनिवार्य है। इससे बीट में किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस को तत्काल और सटीक जानकारी मिलती है। लेकिन एसएसपी के निरीक्षण में यह गंभीर चूक पकड़ी गई।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने इसे ‘गंभीर लापरवाही’ मानते हुए सभी थाना प्रभारियों को कड़े आदेश जारी किए हैं। अब हर थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक और आरक्षक दोनों नोटबुक को निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपडेट करें। TI और CSP इसकी सतत मॉनिटरिंग करेंगे।

नियमों का पालन न करने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस रेगुलेशन के पैराग्राफ 595 से 599 तक में इन नोटबुक्स को अनिवार्य बताया गया है, और इनके उल्लंघन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

स्कूल में ताला, घंटों बाहर बैठे रहे बच्चे: सूरजपुर में शिक्षकों की लापरवाही पर 6 पर कार्रवाई

admin

“मुख्यमंत्री निवास में बच्चों संग धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण रूप में नन्हें-मुन्नों ने बांधा समा”

admin

दुल्हन दो सरकार! अकेलेपन से हार चुके हैं हम गरियाबंद में 8 युवकों की अनोखी याचिका, बोले- विधवा या तलाकशुदा भी मंजूर, बस शादी करा दो

admin

Leave a Comment