September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

PUBG खेलने से रोकने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या, 6 महीने पहले हुई थी शादी; आरोपी पति फरार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां PUBG गेम की लत और दहेज विवाद के बीच फंसी एक नवविवाहिता की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है, जिसकी शादी केवल 6 महीने पहले ही हुई थी।

परिजनों के अनुसार पति रंजीत पटेल दिनभर मोबाईल पर PUBG खेलता था और कोई काम नहीं करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। नेहा कई बार उसे रोजगार करने की सलाह देती थी, जिससे रंजीत नाराज रहता था।

बताया गया कि घटना वाली रात भी नेहा ने रंजीत को गेम छोड़कर नौकरी करने की बात कही, जिस पर वह भड़क गया और घरेलू विवाद के दौरान नेहा का गला घोंट दिया। हत्या के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

हत्या के बाद रंजीत ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। उसने बाद में अपने साले (नेहा के भाई) को मैसेज भेजकर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और नेहा का शव कमरे में पाया।

नेहा के मायके पक्ष ने रंजीत और उसके परिवार पर लगातार दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी पहलुओं—दहेज, घरेलू हिंसा और मोबाइल गेम की लत—को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की रफ्तार तेज़: 37 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

admin

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापानी कंपनियों से की मुलाकात, एयरोस्पेस-IT व डिजिटल सेक्टर में निवेश का दिया आमंत्रण

admin

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर 13 दिन की ED कस्टडी में; फर्जी UGC–NAAC मान्यता और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच तेज

admin

Leave a Comment