29.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
शिक्षा

UP बोर्ड एग्जाम 2026: 10वीं-12वीं के लिए नए सेंटरों की लिस्ट जारी, लगातार दूसरे साल घटी परीक्षा केंद्रों की संख्या

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 में होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटरों की सूची जारी कर दी है। इस बार राज्य में 7,448 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 910 सरकारी, 3,484 सहायता प्राप्त, और 3,054 गैर-सहायता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।

लगातार दूसरे साल कम हुए एग्जाम सेंटर

पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार केंद्रों की संख्या में कमी आई है।

  • 2024-25 में कुल सेंटर: 7,657
  • 2023-24 में कुल सेंटर: 8,265

यह लगातार दूसरा साल है जब सेंटरों की संख्या कम की गई है। परिषद का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और फोकस्ड बनाने के लिए केंद्रों की संख्या तर्कसंगत की गई है।

शिकायत दर्ज करने के लिए ओब्जेक्शन विंडो खुली

UPMSP ने नए परीक्षा केंद्रों की सूची पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खोली है।छात्र, अभिभावक, प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजर्स ,4 दिसंबर 2025 तक UP बोर्ड पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।शिकायत करते समय साक्ष्ययुक्त दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।

11 दिसंबर को पहली लिस्ट, 30 दिसंबर को फाइनल लिस्ट

DIOS अधिकारियों द्वारा शिकायतों की जांच होगी।11 दिसंबर 2025 को संशोधित सूची जारी की जाएगी।इसके बाद 22 दिसंबर 2025 तक आपत्तियाँ दर्ज की जा सकेंगी।30 दिसंबर 2025 को फाइनल परीक्षा केंद्र सूची प्रकाशित होगी।

10वीं और 12वीं का पहला पेपर हिंदी का

दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का ही होगा।गणित के पेपर में इस बार कोई अंतराल (गैप) नहीं रखा गया है।

छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट से सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं।

Related posts

CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 157 विषयों की परीक्षा मार्च में; 14 जनवरी तक करें आवेदन

admin

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर: 38 हजार से अधिक अभ्यर्थी बिलासपुर के 126 केंद्रों में होंगे शामिल

admin

“बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 5 फरवरी से राज्य स्तरीय हेल्पलाइन: विषय विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन, तनाव प्रबंधन की भी सुविधा”

admin

Leave a Comment