29.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
बड़ी खबर

मुरादाबाद में BLO की आत्महत्या से हड़कंप: पत्नी ने मांगा 5 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, अंतिम संस्कार रोककर प्रशासन पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बीएलओ सर्वेश सिंह की आत्महत्या के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भोजपुर थाना क्षेत्र के निवासी सर्वेश सिंह ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि चुनावी कार्य में SIR फॉर्म के दबाव, अधिकारियों के लगातार निर्देश और मानसिक तनाव ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

पत्नी ने अंतिम संस्कार रोका, रखीं बड़ी मांगें

सर्वेश की पत्नी बबली ने प्रशासन के सामने कहा कि उनकी चारों बेटियां अभी नाबालिग हैं, घर में एक बुजुर्ग सास है और देवर-देवरानी बाहर रहते हैं। पति ही घर का एकमात्र सहारा थे।

बबली ने साफ कहा—

जब तक उचित मदद नहीं मिलेगी, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।परिवार ने प्रशासन से 5 करोड़ रुपये का मुआवजा और सर्वेश सिंह की जगह सरकारी नौकरी की मांग की है। उनका कहना है कि बिना आर्थिक व नौकरी सहायता के परिवार और चार बच्चियों का भविष्य असंभव है।

डीएम बोले—सर्वेश का कार्य रिकॉर्ड अच्छा था

मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने बताया कि सर्वेश सिंह का कार्य रिकॉर्ड बहुत अच्छा था और उन्होंने लगभग 75% काम पूरा कर लिया था।

डीएम के अनुसार,उनके ऊपर कोई बड़ा लंबित कार्य नहीं था,उनके सुपरवाइजर से उनके पारिवारिक संबंध भी थे,यह समझ से परे है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

उन्होंने कहा कि मामला जांच का विषय है और प्रशासन व पुलिस दोनों स्तरों पर जांच चल रही है। आत्महत्या के साथ मिला सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पत्नी का दावा—DM, SDM और सुपरवाइजर के संदेशों से बढ़ा तनाव

बबली के अनुसार – अधिकारी हर रोज संदेश भेजते थे—“काम कितना हुआ? जल्दी पूरा करो, नहीं तो कार्रवाई होगी।”

सर्वेश को लगातार डर था कि नौकरी चली जाएगी या जेल हो जाएगा।यही तनाव उन्हें तोड़ गया।

बीएलओ की मौत पर जिले में हड़कंप

यह घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक सवालों के घेरे में है।

परिवार के मुताबिक :

SIR फॉर्म का दबाव और ऊपर से आ रहे निर्देश” इस आत्महत्या की मुख्य वजह हैं।परिवार ने चारों बेटियों के भविष्य को देखते हुए सरकार से विशेष  आर्थिक सहायता और नौकरी की गुहार लगाई है।

Related posts

देश के कई राज्यों में कमर्शियल गैस संकट, सप्लाई प्रभावित होने से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर मंडराया संकट

admin

रायपुर एयरपोर्ट पर विजय शर्मा का बड़ा बयान“बंगाल की जीत सिर्फ बीजेपी नहीं, पूरे देश की जीत”

admin

अंतरिक्ष से भारत लौटे शुभांशु शुक्ला: दिल्ली में भव्य स्वागत, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

admin

Leave a Comment