July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

टोकन न मिलने से तनाव में किसान ने खेत में ब्लेड से काटा गला; गंभीर हालत में रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान एक किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र के सेंदभाठा गांव की है, जहां 65 वर्षीय मनबोध गांड़ा ने खेत में ही ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर अवस्था में उन्हें पहले बागबाहरा अस्पताल और फिर महासमुंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर करना पड़ा।

परिजनों के अनुसार, मनबोध तीन दिनों से चौइस सेंटर का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन धान बेचने के लिए आवश्यक टोकन उन्हें जारी नहीं हो रहा था। बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर से संबंधित अपडेट न होने के कारण टोकन जनरेट नहीं हो पा रहा था। परिवार का कहना है कि बार-बार अपडेशन की मांग के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही थी, जिससे किसान मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गया था।

किसान के बेटे शंकर गांड़ा ने रोते हुए बताया कि परिवार में 11 सदस्य हैं और 1 एकड़ 40 डिस्मिल जमीन से निकला पूरा धान घर में ही रखा है। टोकन के लिए लगातार सेंटर जाने पर भी समाधान नहीं मिलने से उनके पिता बेहद हताश हो गए थे। शुक्रवार सुबह रोज की तरह मवेशियों को चराने निकले किसान ने खेत में ही अचानक ब्लेड से अपना गला काट लिया। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

उधर, मामले पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि संबंधित किसान सोसायटी नहीं गया था, बल्कि अन्य माध्यमों से टोकन कटाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि सोसायटी में टोकन की एक सीमा होती है और सामान्य रूप से टोकन प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं है। प्रशासन ने सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही यह स्पष्ट किया जाएगा कि किसान ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

डॉक्टरों के अनुसार, गला काटने से किसान की सांस नली कट गई है जिसके कारण स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल रायपुर में उनका इलाज जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Related posts

सिम्स में मशीन खरीदी पर सवाल: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा शपथपत्र, मरीजों को हो रही दिक्कत

admin

सुकमा में नक्सली कायरता: ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, IED ब्लास्ट में SDOP और थाना प्रभारी घायल

admin

Raipur: टैंकर के पहिए से कुचलने के बाद उठकर खड़ा हुआ बच्चा, अगले ही पल चली गई जान!

admin

Leave a Comment