September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

गोरखपुर में CM योगी की सुरक्षा में चूक: कार से उतरते ही सुरक्षा घेरे में घुसी गाय, नगर निगम सुपरवाइजर सस्पेंड

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में एक गंभीर चूक सामने आई है। शुक्रवार शाम गोरखनाथ ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जैसे ही अपनी कार से उतरे, उसी समय एक गाय दौड़ती हुई सुरक्षा घेरे के भीतर पहुंच गई। यह घटना कुछ ही सेकेंड में घटित हुई, लेकिन इसने VVIP सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो फुटेज के मुताबिक, पहले सांसद रवि किशन कार से उतरे, उसके कुछ ही क्षण बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाहन से बाहर आए। उनके उतरने के महज 4 सेकेंड बाद ही गाय सुरक्षा घेरे के करीब पहुंच गई। हालांकि, मौके पर तैनात करीब 15 सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हुए और गाय को घेरकर दूसरी दिशा में भगा दिया, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी टल गई।

प्रारंभिक जांच में गोरखनाथ क्षेत्र के नगर निगम सुपरवाइजर अरविंद कुमार की लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा मानकों के अनुसार VVIP मूवमेंट से पहले पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल की सख्त जांच की जाती है, लेकिन इसके बावजूद जानवर का सुरक्षा घेरे तक पहुंचना गंभीर चूक माना गया। इसी आधार पर अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले को गंभीर बताते हुए इंटरनल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में VVIP सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

Related posts

जस्टिस वर्मा पर महाभियोग की तैयारी तेज: रिजिजू ने दलों से संवाद शुरू किया, जांच में साबित हुआ दोष

admin

साय सरकार की कैबिनेट बैठक: शहीद ASP की पत्नी DSP बनेंगी, कारोबारियों को छूट और पत्रकारों को पेंशन

admin

एडीआर रिपोर्ट में खुलासा: एमपी के 57 नेताओं की राजनीति में पारिवारिक जड़ें, बीजेपी आगे

admin

Leave a Comment