23.9 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

खेत में पैरा जलने के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आग हादसा या साजिश—पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह मानपुर नाका क्षेत्र में स्थित एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के बीच 95 वर्षीय बुजुर्ग का जला हुआ शव बरामद हुआ। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पैरा के बीच मानव शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उसी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना एक दुर्घटना है, लापरवाही का नतीजा है या फिर किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं—हादसा, लापरवाही और साजिश—को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related posts

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, मुख्यमंत्री साय ने दिया कंधा

admin

CM के आने से पहले भोजराज नाग ने काटा नींबू, फिर थम गई बारिश!

admin

रायपुर में महिला साइंटिस्ट बनी साइबर ठगों का शिकार: CBI अफसर बनकर 42 लाख लुटाए, ब्लैकमेलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

admin

Leave a Comment