24.5 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नए साल से पहले पुलिस का शिकंजा: 80 मामलों का हिस्ट्रीशीटर रवि साहू गिरफ्तार, अवैध शराब नेटवर्क ध्वस्त

रायपुर नए साल के जश्न से पहले राजधानी रायपुर में अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और शराब माफिया रवि साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 80 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 23 प्रकरण प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत हैं।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि रवि साहू कालिबाड़ी और नेहरू नगर इलाके में अवैध शराब और नशे का कारोबार संचालित कर रहा है। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एसीसीयू और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर में अपने नेटवर्क के जरिए लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नए साल के दौरान किसी भी आपराधिक घटना को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। आरोपी पूर्व में भी आबकारी और जुआ एक्ट के मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related posts

निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी पर लगाम: हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, छात्रों को मिलेगी राहत

admin

रायपुर के रावाभाठा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

admin

रिश्वतखोरी में फंसे चौकी प्रभारी: ACB ने 25 हजार लेते SI-ASI को दबोचा

admin

Leave a Comment