33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

नए साल पर श्रद्धा का महासैलाब: काशी, अयोध्या और मथुरा में महाकुंभ जैसी भीड़

नए साल के मौके पर धार्मिक पर्यटन ने रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने से हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। काशी और अयोध्या में दर्शन के लिए 2 किलोमीटर तक लंबी कतारें देखी गईं, जिससे मंदिर प्रबंधन को विशेष कदम उठाने पड़े।

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से न आने की अपील की है। वहीं राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर में दो घंटे के भीतर दर्शन कराए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में नए साल पर करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें तैनात की गई हैं।

कुल मिलाकर, नए साल पर देश के धार्मिक स्थलों में आस्था का विराट दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धा के आगे व्यवस्थाएं भी छोटी पड़ती नजर आ रही हैं।

Related posts

नोएडा में मृत महिला के खाते में आए करोड़ों, बैंक और इनकम टैक्स विभाग में मचा हड़कंप”

admin

जस्टिस वर्मा पर महाभियोग की तैयारी तेज: रिजिजू ने दलों से संवाद शुरू किया, जांच में साबित हुआ दोष

admin

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड में बड़ा खुलासा: ED को मिले डिजिटल सबूत, फर्जी मरीज–फेक फैकल्टी और अफसरों से मिलीभगत के प्रमाण

admin

Leave a Comment