September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रेलवे बोर्ड की मुहर से रायपुर को मेगा रेल हब का तोहफा: केंद्री स्टेशन पर 9 प्लेटफॉर्म टर्मिनल, 1500 करोड़ की वाशिंग लाइन परियोजना

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने रायपुर मंडल के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत केंद्री स्टेशन को अत्याधुनिक 9 प्लेटफॉर्म वाले टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा।

परियोजना के दूसरे चरण में करीब 60 एकड़ भूमि पर वाशिंग लाइन और पिट लाइन का निर्माण होगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे ट्रेनों की धुलाई, रखरखाव और संचालन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नया टर्मिनल तैयार होने के बाद नई ट्रेनों की शुरुआत, भीड़ के बेहतर प्रबंधन और समयपालन में सुधार संभव होगा। साथ ही, यह परियोजना रायपुर और नवा रायपुर क्षेत्र को एक प्रमुख रेलवे जंक्शन और लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब डीपीआर और निर्माण प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौते के बाद 1.25 करोड़ तक बीमा व शिक्षा-विवाह सहायता

admin

चलती बाइक में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान?

admin

शाला उत्सव में हेडमास्टर नशे में धुत मिला, स्कूल में ताला लटका था; BEO के निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल

admin

Leave a Comment