29.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर सख्ती, कोरबा कलेक्टर ने दिए सस्पेंशन के निर्देश

कोरबा जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत हुए तबादलों के बाद भी कई शिक्षक अपने नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग नहीं कर रहे हैं। इस लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय कार्यों में मनमानी और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, एक मिडिल स्कूल शिक्षक ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में हुई अपनी पोस्टिंग को लेकर कलेक्टर के समक्ष शिकायत रखी और नए स्कूल में ज्वाइनिंग करने में असमर्थता जताई। शिक्षक की बातों को सुनने के बाद कलेक्टर ने उन्हें समझाइश दी, लेकिन जब शिक्षक अपने निर्णय पर अड़ा रहा, तो कलेक्टर का रुख सख्त हो गया।

कलेक्टर ने तत्काल निर्देश देते हुए शिक्षक को उसी दिन शाम तक नए स्कूल में ज्वाइनिंग करने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो अगले दिन निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन का मानना है कि यदि समय रहते अनुशासन लागू नहीं किया गया, तो युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी और शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा जाएगी।

Related posts

दुर्ग में बुलडोजर एक्शन: रेलवे लाइन किनारे अवैध निर्माणों पर चला निगम का डंडा

admin

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला

admin

जमानत मिलते ही निकाली दबंगई की रैली, 9 आरोपी फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

admin

Leave a Comment