July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बालोद में बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर गिरे दो युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुसुमकसा के पास रेलवे अंडरब्रिज से बाइक सवार दो युवक करीब 40 फीट नीचे सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। हादसे में दोनों युवकों के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी। लोको पायलट ने दूर से पटरी पर किसी के पड़े होने की आशंका जताई और तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों ने नीचे उतरकर घायलों की मदद शुरू की।

हादसे के बाद एक युवक ट्रैक पर पड़ा मिला, जबकि दूसरा युवक पास की नाली में पानी के बीच फंसा हुआ था। दोनों युवक दर्द से कराह रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। सूचना मिलते ही 112 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक पिकनिक मनाने जा रहे थे। सुबह कड़ाके की ठंड के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और अंडरब्रिज के मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related posts

रायपुर को मिला एक और केंद्रीय विद्यालय का तोहफ़ा: सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान का जताया आभार

admin

राजस्व मंत्री का सख्त एक्शन: किसान की शिकायत पर 1 घंटे में पटवारी सस्पेंड करने के आदेश

admin

बस्तर में बारिश से रेल ट्रैक पर गिरी चट्टानें, सभी ट्रेनें रद्द; दीपावली पर भी बारिश का खतरा

admin

Leave a Comment