25.2 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी, घर बेचकर फरार हुए आरोपी, दो महिलाएं भी शामिल

राजधानी रायपुर में कपड़ा कारोबारी के साथ लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजनेस पार्टनरशिप का झांसा देकर आरोपियों ने कारोबारी से करीब 96 लाख रुपये वसूले, जिसमें से केवल आंशिक रकम लौटाई गई, जबकि शेष 46 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कपड़ा कारोबारी राजेश तलरेजा को आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में साझेदारी का लालच दिया था। भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग किश्तों में पैसे लिए गए। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कारोबारी से कुल 21 किश्तों में रकम प्राप्त की। लंबे समय तक इंतजार और कई बार संपर्क करने के बावजूद जब पैसे वापस नहीं मिले, तब पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने करीब तीन वर्षों में 96 लाख 33 हजार रुपये लिए थे। बाद में पैसे लौटाने के नाम पर 50 लाख 7 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन शेष 46 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। जब पीड़ित ने अपनी बची हुई रकम की मांग की, तो आरोपी अपना घर बेचकर रायपुर से फरार हो गए।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि यह मामला सुनियोजित धोखाधड़ी का है, जिसमें बिजनेस पार्टनरशिप की आड़ में भरोसे का दुरुपयोग किया गया। जांच के दौरान आर्थिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन को भी खंगाला जा रहा है।

आरोपियों के नाम

  1. बलवीर सिंह सैंस
  2. शबनम खान
  3. नवनीत कौर

Related posts

कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान युवकों में भिड़ंत, पुलिस मौजूद होने पर भी मचा हंगामा

admin

बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

admin

“भाजपा संगठन की शक्ति परीक्षा: शिवराज-नितिन करेंगे पदाधिकारियों को प्रशिक्षित, 10 घंटे चलेगी रणनीति बैठक”

admin

Leave a Comment